🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

भारत की जीत के बाद सिद्धू का मोहम्मद आमिर पर फूटा गुस्सा, बोले-फेक बाबा गलत

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस शानदार जीत के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर पर सीधा निशाना साधा। सिद्धू ने आमिर की झूठी भविष्यवाणियों को लेकर उन्हें 'फेक बाबा' करार दिया है।

By लखन भारती

Mar 06, 2026 16:19 IST

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी शानदार जगह बना ली है। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोमांचक सेमीफाइनल मैच खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया। टीम इंडिया की इस जीत के बाद पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की जमकर क्लास लगाई है। सिद्धू ने आमिर के पुराने बयानों को लेकर उन पर सीधा निशाना साधा है और उन्हें ‘फेक बाबा’ तक कह दिया।

सिद्धू ने आमिर को दिया करारा जवाब

भारत के फाइनल में पहुंचने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने मोहम्मद आमिर की कड़ी आलोचना की। सिद्धू ने सीधे शब्दों में आमिर को ‘फेक बाबा’ कहा। सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि कुछ लोगों को बिना सिर-पैर की भविष्यवाणी करने की आदत पड़ गई है। अगर उनकी कही बात सच निकल जाए तो वे उसे अपनी बहुत बड़ी कामयाबी बताते हैं लेकिन जब वही बात गलत साबित हो जाए, तो उसे सिर्फ एक अंदाजा बताकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू का गुस्सा इसलिए ज्यादा फूटा क्योंकि मोहम्मद आमिर ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कई दावे किए थे। आमिर ने पहले ही कह दिया था कि भारतीय टीम इस बार सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाएगी। आमिर ने भविष्यवाणी की थी कि वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका आगे जाएंगी लेकिन टूर्नामेंट के नतीजे उनके दावों के बिल्कुल उलट रहे।

भारत टूर्नामेंट में आगे बढ़ा, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वेस्टइंडीज भी पहले ही रेस से बाहर हो गई। सेमीफाइनल मैच से पहले भी आमिर ने दावा किया था कि इंग्लैंड यह मैच जीतेगा, लेकिन उनकी यह बात भी पूरी तरह से गलत साबित हुई।

Prev Article
इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, 8 मार्च को न्यूजीलैंड से खिताबी भिड़ंत
Next Article
"अभिषेक की गैरजिम्मेदार बल्लेबाजी...", क्या उन्हें बाहर किया जाना चाहिए? गंभीर और सूर्य को अश्विन की सलाह

Articles you may like: