अहमदाबादः भारत लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़ा है। वहीं, दूसरी ओर न्यूजीलैंड पहली बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेगा। फाइनल मुकाबले में भारत के पास इसके अलावा कई और इतिहास को बदलने का मौका है।
इतिहास बदलने की दहलीज पर टीम इंडिया
इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी भारतीय टीम के पास टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम 1-2 नहीं पूरे आज ट्रॉफी जीतने पर होगी। भारतीय टीम 4 बार (2007, 2014, 2024, 2026) टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली इकलौती टीम बनने का रिकॉर्ड पहले ही अपने नाम कर चुकी है।
विश्व रिकॉर्ड पर नजरें
अगर टीम इंडिया खिताब अपने नाम करती है तो टी20 विश्व कप में सर्वाधिक 3 बार चैंपियन बनने वाली पहली टीम बन जाएगी। भारत ने 2007, 2024 में टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनी थीं। अब तक इंग्लैंड और वेस्टइंडीज टीम ने 2-2 बार खिताब पर कब्जा जमाया है।
होम ग्राउंड पर और बैक-टू-बैक ट्ऱॉफी जीतने अवसर
इतना ही नहीं टीम इंडिया के पास बैक-टू-बैक ट्रॉफी उठाने का मौका है। अब तक कोई भी टीम टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव नहीं कर पाई है। इसके अलावा कोई भी मेजबान देश खिताब जीतने में सफल नहीं हुआ है। भारत के पास नया इतिहास लिखने का मौका है।
रविवार को कभी नहीं जीती है फाइनल
2014 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भारत बनाम श्रीलंका के बीच संडे के दिन खेला गया था। भारत हार गया था। श्रीलंका ने फाइनल जीता था। 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल भी रविवार को खेला गया था और ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मात दी थी। अब एक बार फिर संडे को फाइनल मैच आयोजित है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम इस काले इतिहास को बदला चाहेगी।
अहमदाबाद में हार का भूत भगाने का चांस
भारतीय टीम अहमदाबाद में अभी तक आईसीसी इवेंट का फाइनल नहीं जीता है। साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम को इसी मैदान पर हार का सामना करना पड़ा था। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने मात दी थी। अब अहमदाबाद में हार का भूत भागने का चांस है।
न्यूजीलैंड पर पहली जीत का मौका
वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर सका। अब न्यूजीलैंड को हराने का भी बेहतरीन अवसर है। अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड तीन बार (2007, 2016, 2021) आमने-सामने हो चुके हैं और तीनों ही बार न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है।
पहला खिताब जीतने के करीब न्यूजीलैंड
दूसरी ओर, कीवी टीम के पास अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने का मौका है। इससे पहले उसने साल 2021 में फाइनल तक का सफर किया था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने यूएई में खेले गए फिनॉले में न्यूजीलैंड को शिकस्त दी थी।