सूर्यकुमार यादव इतिहास रचने से सिर्फ 2 सिक्स दूर

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इतिहास रचने के काफी करीब हैं। श्रीलंका के खिलाफ 2 छक्के जड़ते ही वह रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे।

By लखन भारती

Sep 26, 2025 18:01 IST

एशिया कप 2025 समापन की ओर है। भारत और पाकिस्तान पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं लेकिन सुपर-4 चरण का आखिरी मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह मैच भले ही फाइनल की दौड़ के लिहाज से खास महत्व न रखता हो, लेकिन भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सुर्याकुमार यादव के लिए यह मुकाबला बेहद अहम साबित हो सकता है। दरअसल, सुर्यकुमार यादव के पास इस मैच में दो बड़े मील के पत्थर हासिल करने का सुनहरा मौका होगा। उन्हें अपने T20 इंटरनेशनल करियर में 250 चौके पूरे करने के लिए सिर्फ 8 चौकों की जरूरत है। ऐसा करने वाले वह सिर्फ तीसरे भारतीय बल्लेबाज बनेंगे। अब तक विराट कोहली और रोहित शर्मा ने ही T20I में 250 से ज्यादा चौके जड़े हैं।

इसके अलावा, श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में सूर्या 2 छक्के जड़ते ही 150 T20I छक्के पूरे कर लेंगे। अगर वह ऐसा करने में सफल रहते हैं, तो वह इस फॉर्मेट में 150 छक्के जड़ने की उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के महज 5वें बल्लेबाज बन जाएंगे। अब तक जिन खिलाड़ियों ने T20I में 150 छक्के जड़े हैं, उनमें मार्टिन गुप्टिल, रोहित शर्मा, मुहम्मद वसीम और जोस बटलर शामिल हैं।


T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

रोहित शर्मा (भारत)- 205

मुहम्मद वसीम UAE)- 183

मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)- 173

जोस बटलर (इंग्लैंड) - 171

निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) - 149

सूर्यकुमार यादव (भारत) - 148

सूर्यकुमार इतिहास रचने की ओर अग्रसर

सूर्यकुमार यादव ने जुलाई 2021 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था और तब से वह 88 मैचों की 83 पारियों में 2657 रन बना चुके हैं। उनके पास अगले कुछ महीनों में 3000 रन बनाने का शानदार मौका होगा। ऐसा करने वाले वह सिर्फ तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। भारत की ओर से अब तक विराट कोहली (4188) और रोहित शर्मा (4231) के नाम 3000 से ज्यादा रन दर्ज हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव के सामने बतौर कप्तान टीम इंडिया को एशिया कप का खिताब जिताने का दारोमदार होगा।

Prev Article
पाकिस्तान का आरोप बेबुनियाद, निर्दोश साबित हुए सूर्य
Next Article
मुनीबा अली के विवादित रन आउट पर गर्माया पाकिस्तान, क्या कहता है ICC का नियम ?

Articles you may like: