पार्टी प्रेमी से फैमिली मैन तक का सफर, ऐसी है क्रिस गेल की लव लाइफ

क्रिकेट के मैदान में जिस तरह से उन्होंने एक के बाद एक बड़े छक्के लगाए वैसे ही क्रिकेट मैदान के बाहर भी उन्होंने डेटिंग और पार्टियों में छक्के लगाए।

By नबीन पाल, Posted by: श्वेता सिंह

Sep 22, 2025 17:13 IST

विश्व क्रिकेट में लोकप्रिय क्रिकेटरों का नाम लेने पर आज भी सबसे पहले क्रिस गेल का नाम लिया जाता है। क्रिकेट छोड़े बहुत समय हो गया, लेकिन उनकी फ्लैम्बोयेंट छवि को कोई टक्कर नहीं दे पाया है। 46 साल की उम्र में गेल की लव लाइफ पर एक नज़र डालते हैं।

क्रिस गेल का जन्मदिन 21 सितंबर को है। उनका जन्म 1979 में हुआ था। क्रिकेट के मैदान में जिस तरह से उन्होंने एक के बाद एक बड़े छक्के लगाए वैसे ही क्रिकेट मैदान के बाहर भी उन्होंने डेटिंग और पार्टियों में छक्के लगाए।

पार्टी प्रेमी के रूप में क्रिस गेल कई विवादों में फंसे थे। इस कारण कई महिलाओं के साथ उनके संबंधों की अफवाहें उड़ीं। हालांकि गेल ने कभी भी किसी के साथ अपने संबंध के बारे में सार्वजनिक रूप से नहीं बताया।

गेल ने कई साक्षात्कारों में बताया है कि जमैका में बड़े होने के दौरान वे पूरा समय क्रिकेट को देते थे। उनकी जिंदगी में प्यार का आगमन2009 में हुआ था जब उनकी नताशा बेरिज से मुलाकात हुई थी। नंबर का आदान-प्रदान करने के बाद कुछ ही दिनों में वह रिलेशनशिप में आ गए थे। क्रिकेट मैदान के साथ-साथ मैदान के बाहर भी गेल को अक्सर नताशा के साथ देखा जाने लगा।

गेल की पत्नी होने के साथ-साथ नताशा एक व्यवसायी भी हैं। वह अल्ट्रा नाम की एक कपड़ा निर्माता कंपनी की प्रमुख हैं। वह गेल से सात साल छोटी हैं।

2016 में गेल और नताशा के जीवन में एक बेटी आई। उसका नाम माया गेल रखा गया। पिता बनने के बाद गेल के जीवन में बदलाव आया। पार्टी प्रेमी से वे फैमिली मैन बन गए।

संन्यास के बाद क्रिस गेल ने अपने व्यवसाय पर ध्यान दिया है। साथ ही वे कमेंट्री भी कर रहे हैं। अपने करियर की सफलता के लिए उन्होंने कई बार अपनी पत्नी को श्रेय दिया है।

क्रिस गेल को कई महिलाओं के साथ पार्टी करते देखा गया लेकिन उनका नाम कभी भी किसी स्कैंडल में नहीं आया। क्रिकेट की दुनिया में क्रिस गेल सबके चहेते हैं।

Prev Article
विश्व कपः भारत में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेगा पाकिस्तान
Next Article
मुनीबा अली के विवादित रन आउट पर गर्माया पाकिस्तान, क्या कहता है ICC का नियम ?

Articles you may like: