🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

आज नजर इन 6 स्टॉक्स पर, कब खरीदेनें पर होगा बड़ा मुनाफा?

सोमवार के बाद मंगलवार को भी भारतीय स्टॉक मार्केट में तेजी देखी गई।

By अभिरूप दत्त, Posted by : राखी मल्लिक

Feb 10, 2026 13:51 IST

मुंबई : सप्ताह की शुरुआत में ही भारत का स्टॉक मार्केट पॉजिटिव था। सप्ताह के दूसरे ट्रेडिंग सेशन यानी दूसरे दिन भी भारतीय स्टॉक मार्केट के सूचकांक ने उम्मीद जगाते हुए शुरुआत की। विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को गति देखने को मिली, लेकिन निवेशकों ने सतर्क रहते हुए कदम उठाए। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए किसी भी निवेशक ने जल्दबाजी में निवेश नहीं किया।

मंगलवार को भी बाजार खुलते ही देखा गया कि सेंसेक्स लगभग 250 पॉइंट ऊपर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी में भी लगभग 76 पॉइंट की बढ़त देखने को मिली। सोमवार को बैंक निफ्टी में तेज गति देखी गई थी, लेकिन मंगलवार सुबह 10 बजे तक वही दृश्य नहीं देखा।

मिंट की रिपोर्ट के अनुसार प्रभुदास लीलाधर के टेक्निकल रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट वैशाली पारेख के मुताबिक भारतीय स्टॉक मार्केट का सेंटिमेंट फिलहाल पॉजिटिव है। इस स्थिति में रहकर निफ्टी 26350 के जोन तक पहुंच सकता है। हालांकि 25800-25850 के जोन में एक रुकावट आ सकती है। वर्तमान में निफ्टी 25700 पर इमीडियेट सपोर्ट बनाए हुए है। रेजिस्टेंस 26100 के स्तर पर है।

मंगलवार के लिए उनके पास तीन स्टॉक्स के सुझाव हैं:

PI Industries

खरीदें: 3214 रुपये, टारगेट : 3500 रुपये, स्टॉप लॉस : 3100 रुपये

Samvardhana Motherson

खरीदें : 122 रुपये, टारगेट : 128 रुपये, स्टॉप लॉस : 120 रुपये

Cipla :

खरीदें : 1348 रुपये, टारगेट : 1365 रुपये, स्टॉप लॉस : 1335 रुपये

मोटिलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के डेरिवेटिव्स और टेक्निकल्स के हेड चंदन तापरिया ने इस दिन के लिए तीन और स्टॉक्स के सुझाव दिए हैं:

Shriram Finance

टारगेट : 1135 रुपये, स्टॉप लॉस : 1030 रुपये

Sona BLW Precision Forgings

टारगेट : 575 रुपये, स्टॉप लॉस : 505 रुपये

Titan Company

टारगेट : 4475 रुपये, स्टॉप लॉस : 4140 रुपये

(समाचार एई समय किसी भी जगह निवेश के लिए सलाह नहीं देता। शेयर बाजार या किसी भी क्षेत्र में निवेश जोखिम-पूर्ण होता है। इससे पहले ठीक से अध्ययन करना और विशेषज्ञ की सलाह लेना आवश्यक है। यह खबर शिक्षा और जागरूकता के लिए प्रकाशित की गई है।)

Prev Article
गोल्ड और सिल्वर ETF में फिर से तेजी, क्या लौट रहा है सोना-चांदी का समय?

Articles you may like: