नयी दिल्लीः भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी हुई है, जबकि चांदी में 1% से ज्यादा की गिरावट आई है। आज 24 कैरेट सोना 80 रुपये बढ़कर 160,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 146,713 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसी तरह, चांदी के भाव में 3160 रुपये की गिरावट आई है, जिसके बाद यह 274,010 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेची जा रही है। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 0.17% की मामूली बढ़त के साथ 1,59,674 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया, जबकि MCX पर जुलाई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 0.65% लुढ़ककर 2,75,824 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
प्रमुख शहरों में आज सोने के भाव
bullions.co.in के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट सोना 159,620 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 146,318 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 159,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 146,575 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 159,690 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का रेट 146,383 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चेन्नई में 24 कैरेट सोना की कीमत 160,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 146,997 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 160,020 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 146,685 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 160,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 146,804 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है।