🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

शक्ति प्रदर्शन का मेगा शनिवार, ममता बनर्जी-अमित शाह-अभिषेक बनर्जी-नरेंद्र मोदी की मैराथन सभाएं

राज्य के अलग-अलग हिस्सों में चुनावी रैलियों को नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी संबोधित करने वाले हैं।

By Moumita Bhattacharya

Apr 11, 2026 11:34 IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) को लेकर राजनीतिक पारा आज, 11 अप्रैल 2026, को अपने चरम पर होने वाला है। आज (शनिवार) राज्य के अलग-अलग हिस्सों में चुनावी रैलियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी और तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी संबोधित करने वाले हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव की दो प्रमुख पार्टियों के चार मुख्य नेताओं के बीच चुनाव से पहले की जुबानी जंग होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।

कौन कहां करेगा सभा को संबोधित?

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व बर्धमान के कालना में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। वह सुबह 11 बजे इस सभा को संबोधित कर सकते हैं। भाजपा का दावा है कि प्रधानमंत्री मोदी की सभा को केंद्र कर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कालना-बर्धमान राज्यमार्ग से सटे सीमलन इलाके के एक खेत में इस सभा के लिए मंच बनाया गया है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

Read Also | बीजेपी के संकल्प में भी 'रेउड़ी' राजनीति और 'जेरॉक्स', तृणमूल का कटाक्ष

बांकुड़ा के बड़जोड़ा कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संबोधित करने वाली हैं। वहीं दूसरी ओर ओंदा के रामसागर और छातना के झांटीपहाड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सभा को संबोधित करने वाले हैं। इसकी वजह से आज बांकुड़ा का राजनैतिक पारा अपने चरम पर होगा। इन सभाओं को लेकर दोनों पार्टियों के नेताओं व कार्यकर्ता बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को बड़जोड़ा से भाजपा प्रत्याशी विल्लेश्वर सिंह के समर्थन में गंगाजलघाटी में भाजपा नेता व अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती रैली निकालने वाले हैं।

Read Also | अमित शाह की बड़ी घोषणा, बंगाल में सरकार गठन के 6 महीनों के अंदर ही लागू होगी UCC

इसके साथ ही चुनावी मैदान में पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में बीरभूम के सैंथिया के जालीबागान से सटे मेला मैदान में तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी सभा को संबोधित करने वाले हैं। उनकी सभा के लिए हेलीपैड और विशाल मंच का निर्माण किया गया है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लाभपुर, मयुरेश्वर और नानूर विधानसभा केंद्रों के तृणमूल प्रत्याशी अभिषेक बनर्जी की सभा के मंच पर मौजूद रह सकते हैं।

इसके साथ ही बीरभूम से तृणमूल के कद्दावर नेता अणुव्रत मंडल के भी इस सभा में उपस्थित रहने की संभावना जतायी जा रही है। पार्टी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि सैंथिया में अभिषेक बनर्जी की सभा में 50 से 60 हजार स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

Articles you may like: