सरकारी केंद्र में नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के मामले में दो लड़कियां हिरासत में

पीड़ित लड़की ऑब्ज़र्वेशन होम में ही रह रही थी। मामले की जांच जारी है।

By राखी मल्लिक

Dec 09, 2025 15:43 IST

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक सरकारी संचालित ऑब्ज़र्वेशन होम में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से कथित यौन उत्पीड़न के मामले में दो किशोरी लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह कथित घटना उल्हासनगर स्थित ऑब्ज़र्वेशन चिल्ड्रन्स होम में 2 और 3 दिसंबर की दरमियानी रात को हुई। 5 दिसंबर को इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) (बलात्कार), 70(2) (सामूहिक बलात्कार) और 3(5) (सामान्य उद्देश्य) के तहत साथ ही पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

पुणे की रहने वाली 14 वर्षीय पीड़िता लड़की इसी केंद्र में रह रही थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों अभियुक्त लड़कियों की उम्र 15 और 17 वर्ष है। उनको हिरासत में लिया गया है और भिवंडी किशोर न्यायालय के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की गई है। आगे की जांच जारी है।

Prev Article
ज़ुबीन गर्ग की आख़िरी फ़िल्म ‘रोइ रोइ बिनाले’ की पाइरेसी मामले में दो और गिरफ्तार
Next Article
झारखंड में साइबर अपराधियों का बड़ा पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

Articles you may like: