प्लेयर्स का फोकस सही बनाए रखने के लिए इस बार टी-20 वर्ल्ड कप से पहले BCCI ने कई निर्देश दिए हैं। इनमें से एक प्रमुख निर्देश है कि वर्ल्ड कप के दौरान टीम के साथ पत्नी या गर्लफ्रेंड को न रखा जाए। अब तक प्लेयर्स को पार्टनर को साथ रखने की अनुमति दी जाती थी, लेकिन हालिया प्रदर्शन को देखते हुए इस नियम में बदलाव किया गया है लेकिन इस नियम को तोड़ दिया हार्दिक पांड्या ने। ऐसा ही आरोप सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं द्वारा लगाया गया है।
वैलेंटाइन वीक चल रहा है। एक दिन बाद वैलेंटाइन डे है। ऐसे में कपल्स अपने पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए कुछ नया कर रहे हैं। सेलिब्रिटीज भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। वह अपने पार्टनर के लिए सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाली पोस्ट साझा कर रहे हैं। हाल ही में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को उनकी गर्लफ्रेंड ने खास तोहफा दिया है।
इश्क का खुमार, माहिका शर्मा ने लुटाया प्यार
हाल ही में माहिका शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। इसमें वह गुलाब का एक बड़ा गुलदस्ता पकड़े हुए दिख रहे हैं। माहिका ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा 'समय पर दिल्ली पहुंच गई। मेरी जिंदगी के मैन ऑफ द मैच।'
हार्दिक पांड्या ने री-शेयर की स्टोरीज
हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा की स्टोरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा 'वैलेंटाइन और मेरी बेबी का बर्थडे शुरू हो गया।'
हार्दिक पांड्या का रिश्ता
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या ने मई 2020 में मॉडल नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी। इसी साल उन्होंने अपने पहले बच्चे अगस्त्य का स्वागत किया था। जुलाई 2024 में, कपल ने एक जॉइंट स्टेटमेंट के जरिए अपने अलग होने की घोषणा की। दोनों अपने बेटे अगस्त्य की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं।
पांड्या को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
हार्दिक पांड्या ने गुरुवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में 52 रन बनाए और दो विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। भारत ने यह मुकाबला 93 रनों से जीत लिया।