🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कंधमाल में बड़ा नक्सल विरोधी अभियान, गणेश उइके समेत छह नक्सली ढेर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गणेश उइके समेत छह नक्सलियों के मारे जाने को ओडिशा को पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में एक और बड़ी सफलता बताया।

By प्रियंका कानू

Dec 25, 2025 19:04 IST

भुवनेश्वर/ नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि ओडिशा के कंधमाल जिले के जंगलों में चलाए गए एक बड़े अभियान में माओवादी केंद्रीय समिति के सदस्य गणेश उइके सहित अब तक छह नक्सलियों को निष्क्रिय कर दिया गया है।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक संदेश में अमित शाह ने इसे नक्सल-मुक्त भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि ओडिशा के कंधमाल में एक बड़े अभियान के तहत केंद्रीय समिति सदस्य गणेश उइके सहित 6 नक्सलियों को अब तक निष्क्रिय किया गया है। इस बड़ी सफलता के साथ ओडिशा नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त होने की दहलीज पर खड़ा है। हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए संकल्पित हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी जो राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों का नेतृत्व कर रहे हैं उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) का केंद्रीय समिति सदस्य गणेश उइके ओडिशा में संगठन का प्रमुख था और उस पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों के साथ यह मुठभेड़ चकापद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में हुई। 69 वर्षीय गणेश उइके, जिसे पक्का हनुमंतु, राजेश तिवारी, चमरू और रूपा जैसे नामों से भी जाना जाता था, तेलंगाना के नलगोंडा जिले के चेंदुर मंडल के पुल्लेमाला गांव का निवासी था। अधिकारी ने बताया कि अन्य मारे गए नक्सलियों, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं, अभी उनकी पहचान की जा रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कंधमाल जिले में केंद्रीय समिति के सदस्य गणेश उइके समेत छह नक्सलियों के मारे जाने को ओडिशा को पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में एक और बड़ी सफलता बताया।

Prev Article
230 करोड़ की लागत से बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन
Next Article
पुणे के सॉफ्टवेयर इंजीनियर को एटीएस ने फिर लिया हिरासत में, अल-कायदा कनेक्शन का संदेह

Articles you may like: