🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

नवी मुंबई हवाई अड्डे पर आज से व्यावसायिक उड़ानें शुरू, पहले दिन 15 फ्लाइटें

गुरुवार सुबह 8 बजे पहली उड़ान मुंबई हवाई अड्डे पर उतरी।

By Author by:देबार्घ्य भट्टाचार्य, posted by: राखी मल्लिक

Dec 25, 2025 12:18 IST

मुंबई : बड़े दिन (क्रिसमस) के दिन ही नवी मुंबई के हवाई अड्डे से व्यावसायिक रूप से उड़ान सेवा शुरू हो रही है। हवाई अड्डा सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कुल 15 उड़ानें शुरू होंगी। हवाई अड्डा प्राधिकरण ने बताया है कि फिलहाल इस हवाई अड्डे से केवल डोमेस्टिक उड़ानों का संचालन होगा।

गुरुवार सुबह 8 बजे पहली उड़ान नवी मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंची। बेंगलुरु से इंडिगो की एक उड़ान यहां उतरी। हवाई अड्डे पर कर्मचारियों ने नारियल फोड़कर और केक काटकर इसका जश्न मनाया।

1977 में महाराष्ट्र के सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की ओर से इस हवाई अड्डे के निर्माण की योजना बनाई गई थी। बाद में कोविड के कारण हवाई अड्डे का काम स्थगित हो गया। अंततः 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई अड्डे की आधारशिला रखी। 8 अक्टूबर 2025 को इसका उद्घाटन किया गया। तभी कहा गया था कि क्रिसमस के मौके पर व्यावसायिक उड़ानें शुरू होंगी। उसी के अनुसार गुरुवार से व्यावसायिक उड़ान सेवा शुरू हो रही है।

हवाई अड्डा सूत्रों के अनुसार फिलहाल सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक इस हवाई अड्डे से विमानों का आवागमन होगा। फरवरी महीने तक इसी तरह सेवा चलेगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से 24 घंटे की सेवा शुरू की जाएगी। हालांकि रोज़ाना 24 उड़ानों के आवागमन की क्षमता है लेकिन प्राधिकरण ने बताया है। अभी प्रतिदिन 15 उड़ानें ही संचालित की जाएंगीह।

नवी मुंबई के इस हवाई अड्डे से उड़ान सेवा शुरू होने पर मुंबई शहर को दो सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे मिल जाएंगे। यह हवाई अड्डा एक पब्लिक-प्राइवेट एयरपोर्ट है और देश का एकमात्र ऐसा हवाई अड्डा है जहां निजी स्वामित्व है। अदाणी समूह के पास इस हवाई अड्डे की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शेष 26 प्रतिशत हिस्सेदारी महाराष्ट्र सरकार के सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के पास है। लगभग 19 हजार 650 करोड़ रुपये की लागत से इस हवाई अड्डे का निर्माण किया गया है।

हवाई अड्डा सूत्रों के अनुसार हवाई अड्डा प्राधिकरण ने बताया है कि शुरुआती तौर पर यह हवाई अड्डा हर साल 2 करोड़ यात्रियों को सेवा देगा। धीरे-धीरे बुनियादी ढांचे का विकास कर प्रति वर्ष 9 करोड़ यात्रियों को सेवा देने का लक्ष्य रखा गया है।

Prev Article
भारत-न्यूज़ीलैंड FTA से निर्यात और निवेश बढ़ेंगे? विशेषज्ञों का दावा
Next Article
निजी बैंक के खातों में बड़ी गड़बड़ी, SFIO ने शुरू की जांच

Articles you may like: