वास्तुशास्त्र मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह घर और उससे संबंधित विभिन्न वस्तुओं को रखने की जगह, दिशा और नियम बताता है। इससे यह भी बताया जाता है कि रसोईघर में कौन सी वस्तु कहाँ रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार अगर रसोईघर में सही वस्तु सही जगह पर रखी जाए तो जीवन सुख से भर जाता है, लेकिन गलत जगह पर रखने से यह बुरा प्रभाव डाल सकती है। यह अशुभ शक्ति को आकर्षित करता है, जो आपके जीवन पर बुरा असर डाल सकती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार रसोईघर में दो वस्तुओं को कभी एक साथ नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में अशुभ प्रभाव की काली छाया आती है।
किन दो वस्तुओं को एक साथ नहीं रखना चाहिए ?
नमक और हल्दीः
वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक और हल्दी दोनों ही रसोई के लिए अत्यंत आवश्यक मसाले हैं, लेकिन उनका प्रभाव अलग-अलग होता है। नमक स्वाद और ऊर्जा से जुड़ा होता है। हल्दी को शुभ प्रभाव का प्रतीक माना जाता है। नमक और हल्दी को साथ में रखने से उनकी शक्तियों में संघर्ष हो सकता है, जो घर के माहौल को प्रभावित कर सकता है।
नमक चंद्रमा और शुक्र से संबंधित
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नमक चंद्रमा और शुक्र से संबंधित है। नमक मन और भावनाओं को प्रभावित करता है। अगर रसोई में नमक को सही तरीके से नहीं रखा जाए तो यह परेशानियों का कारण बन सकता है। इसलिए, रसोई में नमक को एक साफ कंटेनर में रखना चाहिए।
हल्दी शुभ समय और शुभ प्रभाव का प्रतीक है। इसका उपयोग विभिन्न पूजा, शुभ अवसरों और समारोहों में भी किया जाता है। इसे गणेश जी से संबंधित माना जाता है।
हल्दी और नमक एक साथ रखने से क्या होगा ?
परंपरागत विश्वास के अनुसार, रसोई में हल्दी और नमक को एक साथ रखने से परिवार में विवाद और तनाव बढ़ सकता है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच अस्थिरता और निर्णय लेने में भ्रम पैदा हो सकता है। इसलिए हल्दी और नमक को कभी एक जगह नहीं रखना चाहिए।