🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

जहाँ-तहाँ नहीं, चाबियाँ सही जगह पर रखें, जानें वास्तु क्या कहता है ?

घर के महत्वपूर्ण सामानों में से एक है चाबी। चाबी को बस कहीं भी फेंक देना बिल्कुल सही नहीं है। जानें कि वास्तु अनुसार घर में चाबियाँ कहाँ रखनी चाहिए और कहाँ बिल्कुल नहीं रखनी चाहिए।

By श्रमणा गोस्वामी, Posted by: लखन भारती

Jan 04, 2026 11:24 IST

हममें से हर किसी को अपने घर में चाबी की जरूरत पड़ती है लेकिन सभी चाबियों की जरूरत हमें बराबर नहीं होती। उदाहरण के लिए, कई ऐसी चाबियां घर में रखी होती हैं जिनकी ताले शायद खराब हो गए हों। ताले के बिना चाबी की कोई जरूरत नहीं है। घर, ऑफिस, कार, अलमारी- हमारे घर में बहुत सारी चाबियां होती हैं लेकिन इन सारी चाबियों को जहाँ-तहाँ नहीं रखकर किसी निश्चित स्थान पर रखना जरूरी है।

यदि चाबी को निर्धारित जगह पर नहीं रखा गया तो वह खो सकती है और चाबी खोजने में हमें बहुत समय निकालना पड़ता है। वास्तु विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि चाबी को सही जगह पर न रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में चाबी कहाँ रखना शुभ है और कहाँ रखना अशुभ है।

ऑफिस या दुकान की चाबी

अपनी ऑफिस या दुकान की चाबी घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें। आलमारी की चाबी घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार यह दोनों दिशाएँ चाबी रखने के लिए सही मानी जाती हैं। इस दिशा में चाबी रखने से सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होगी।

पूजन स्थल पर चाबी रखना

चाबी खो जाने का डर होने के कारण कई लोग घर के एक छोटे चाबी को पूजा के स्थान पर रख देते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र कहता है कि पूजन स्थल पर चाबी रखना बिल्कुल शुभ नहीं है। पूजन स्थल पर चाबी रखने से, पूजन के समय हमारा मन ईश्वर की ओर से भटक जाएगा। ईश्वर के बारे में सोचने की बजाय तब हम धन-संपत्ति के बारे में अधिक सोचेंगे। इसके कारण परिवार में सकारात्मक ऊर्जा कम हो जाएगी। इसलिए पूजन स्थल पर कभी भी चाबी न रखें।

घर के ब्रह्मस्थान में चाबी

घर का ब्रह्मस्थान घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इस स्थान पर चाबी रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसलिए, धातु से बनी चाबी को घर के ब्रह्मस्थान पर रखना बिल्कुल शुभ नहीं माना जाता। वास्तु विशेषज्ञों का सुझाव है कि ब्रह्मस्थान को जितना संभव हो खाली रखा जाए। घर के ब्रह्मस्थान में चाबी रखने से यह हमारे जीवन पर हानिकारक प्रभाव डालती है। इसके कारण परिवार के सदस्यों के बीच संबंध खराब होते हैं और घर में अशांति बढ़ती है।

उत्तर-पूर्व दिशा में चाबी रखना

वास्तु विशेषज्ञ बता रहे हैं कि घर के उत्तर-पूर्व दिशा में चाबी रखना सही नहीं है। कारण यह है कि चाबी अक्सर कई लोगों के हाथ लगती है और इसे हम अच्छी तरह साफ नहीं करते हैं। माना जाता है कि घर के उत्तर-पूर्व दिशा में ईश्वर का निवास होता है। इसलिए इस दिशा में कभी भी गंदी चीजें नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा, धातु से बनी कोई भी चीज उत्तर-पूर्व दिशा में रखना सही नहीं माना जाता।

Prev Article
गलत चीज रखने से तो गरीबी आ ही सकती है, गृहस्थ के घर में देवी लक्ष्मी की किस प्रकार की तस्वीर या मूर्ति रखनी चाहिए ?

Articles you may like: