🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

के.एस.एस. जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रक्तदान शिविर आयोजित

एक व्यक्ति द्वारा किया हुआ रक्तदान किसी और व्यक्ति की जान बचाने में जरूर सक्षम होता है।

By Moumita Bhattacharya

Jun 30, 2026 21:33 IST

रक्तदान को महादान कहा जाता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर रक्तदान करने की सलाह दी जाती है। डॉक्टरों का कहना है कि रक्तदान की वजह से न तो व्यक्ति को कभी किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ता है और न ही कोई परेशानी होती है। लेकिन एक व्यक्ति द्वारा किया हुआ रक्तदान किसी और व्यक्ति की जान बचाने में जरूर सक्षम होता है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए कमला देवी सोहनराज सिंहवी जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन (के.एस.एस. जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन) के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का आयोजन कॉलेज परिसर में ही सोमवार (29 जून) को किया गया।

जिन लोगों ने रक्तदान किया उनसे रक्त संग्रह करने की पूरी प्रक्रिया कोलकाता के नील रतन सरकार (NRS) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों की टीम की निगरानी में संपन्न हुई। इस दौरान स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का पूरी तरह पालन किया गया।

कार्यक्रम में बाबा साहेब अंबेडकर एजुकेशन यूनिवर्सिटी (बीएसएईयू) के कुलपति प्रो. (डॉ.) अरुणाशिष गोस्वामी तथा विश्वविद्यालय के कार्यवाहक रजिस्ट्रार डॉ. विश्वजीत बाला की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

दोनों अतिथियों ने समाज सेवा और जनकल्याण के प्रति कॉलेज की प्रतिबद्धता की सराहना की। सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से प्रेरित इस शिविर में छात्रों एवं स्थानीय समुदाय के सदस्यों सहित कुल 31 लोगों ने रक्तदान किया। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा एनएसएस स्वयंसेवकों के सक्रिय सहयोग, उत्कृष्ट समन्वय और समर्पित प्रयासों के कारण रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह आयोजन समाज के प्रति कॉलेज की सेवा भावना और मानवीय मूल्यों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। कमला देवी सोहनराज सिंहवी जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रिंसिपल डॉ. साधना झा ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया।

Articles you may like: