कोलकाता: ईडन में यह मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप का आखिरी मैच था और इस आखिरी मुकाबले को यादगार बना दिया न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर फिन एलन ने। ओपनिंग करने उतरकर 33 गेंदों में सेंचुरी बनाकर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। रच दिया नया इतिहास। उनकी दमदार पारी के दम पर ही दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया न्यूजीलैंड। 2021 के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाई किवियों ने और एलन इस यादगार जीत के बाद सुर्खियों में आ गए। कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़े उन्होंने?
टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज सेंचुरी
फिन एलन ने पुरुषों के टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 47 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी उन्होंने। फिन एलन ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। 303.03 के स्ट्राइक रेट से 33 गेंदों में सेंचुरी जड़ दिया। उनकी इस पारी में 10 बाउंड्री और 8 छक्के थे ।
𝐓𝐡𝐞 𝐟𝐚𝐬𝐭𝐞𝐬𝐭 𝐭𝐨𝐧 𝐢𝐧 #𝐓𝟐𝟎𝐖𝐨𝐫𝐥𝐝𝐂𝐮𝐩 𝐡𝐢𝐬𝐭𝐨𝐫𝐲 ✨
— ICC (@ICC) March 4, 2026
Relive Finn Allen’s knock for the ages against South Africa in the semi-final 📹 https://t.co/PQPdgS31CL pic.twitter.com/7GDqsZDPbw
फिन एलन ने इस सेंचुरी के साथ और भी कई रिकॉर्ड बनाए। टी-20 क्रिकेट के इतिहास में यह तीसरी सबसे तेज सेंचुरी है। जिम्बाब्वे के क्रिकेटर सिकंदर रजा के साथ संयुक्त रूप से इस रिकॉर्ड को छू लिया किवी ओपनर ने। हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ICC के पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ यह सबसे तेज सेंचुरी है।
तोड़ दिया रोहित-युवराज का रिकॉर्ड
टी-20 क्रिकेट में ICC के पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड रोहित शर्मा और डेविड मिलर के नाम था। दोनों ने 35 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी। रोहित ने यह श्रीलंका के खिलाफ किया था। मिलर ने यह उपलब्धि बांग्लादेश के खिलाफ हासिल की थी। एलन ने 33 गेंदों में शतक बनाकर उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
WHAT. AN. INNINGS. 🙌
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 4, 2026
Finn Allen smashed the fastest-ever hundred in the ICC Men’s T20 World Cup, off just 33 deliveries, to guide New Zealand to the final! 🖤#T20WorldCup #SAvNZ pic.twitter.com/HI1THR9wBR
युवराज सिंह का 19 साल पुराना एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट इतिहास में सबसे तेज हाफ सेंचुरी का रिकॉर्ड युवराज के नाम था। 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 गेंदों में हाफ सेंचुरी बनाई थी उन्होंने। एलन ने 19 गेंदों में 50 रन तक पहुंचकर उस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। कुल मिलाकर अब 26 साल के यह किवी स्टार सुर्खियों में हैं।