🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

गला घोंटकर हत्या करने के बाद पत्थर से सिर कुचल दिया गया। महिला अभियुक्त की दूसरी पत्नी थी।

By कौशिक दत्त, Posted by डॉ.अभिज्ञात

Dec 23, 2025 09:55 IST

वाराणसीः अवैध संबंध होने के शक में पत्नी की हत्या करने का आरोप पति पर लगा है। आरोप है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए पत्नी के चेहरे को पत्थर से कुचलकर शव को नदी में फेंक दिया गया। यह घटना उत्तर प्रदेश के वाराणसी इलाके की है। हत्या के आरोप में महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चोलापुर थाना क्षेत्र में गोमती नदी के किनारे कैथर गांव से महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान लक्ष्मी मिश्रा (28) के रूप में हुई है। पति और पत्नी की उम्र में करीब 20 साल का अंतर था।

वाराणसी के वरुणा ज़ोन की एडीसीपी नीतू कात्यायन ने बताया कि लक्ष्मी अपने पति के साथ उसके एक रिश्तेदार के घर गई थीं। इसके बाद से लक्ष्मी का कोई पता नहीं चल रहा था। महिला के मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई। इस दौरान शक उसके पति प्रदीप मिश्रा पर गया। पूछताछ के दौरान प्रदीप ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में प्रदीप ने दावा किया कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध था, जिसकी जानकारी उसे हो गई थी। इसके कुछ सबूत भी उसे मिले थे। इसी बात को लेकर उनके बीच कई बार झगड़ा हुआ था। पत्नी के इस व्यवहार को स्वीकार न कर पाने के कारण ही उसने हत्या की, ऐसा प्रदीप ने बताया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 48 वर्षीय प्रदीप एक ऑटो चालक है और लक्ष्मी उसकी दूसरी पत्नी थी। पिछले शुक्रवार को वह अपने ऑटो से पत्नी को लेकर बहन के घर गया था। वहां से लौटते समय उसने मफलर से पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी, ऐसा आरोप है। इसके बाद पत्थर से उसका चेहरा कुचलकर गोमती नदी के किनारे शव फेंक दिया गया। लक्ष्मी के हाथ पर टैटू बना हुआ था, उसी के आधार पर उसकी पहचान की गई।

Prev Article
'देश के अंदर दो नमूने हैं। एक दिल्ली में बैठता है और दूसरा लखनऊ में': योगी का राहुल–अखिलेश पर कटाक्ष
Next Article
उत्तर प्रदेश के जंगल में तेंदुए का हमला, 22 वर्षीय महिला की मौत

Articles you may like: