नयी दिल्लीः संसद परिसर में आज एक अप्रत्याशित दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अचानक अपनी गाड़ी रुकवाकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई यह संक्षिप्त बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
शनिवार को संसद भवन पहुंचते समय प्रधानमंत्री ने अचानक अपना काफिला रुकवाया और गाड़ी से उतरकर राहुल गांधी से बातचीत की। दोनों कुछ समय तक खड़े होकर आपस में बात करते नजर आए, जिसे वहां मौजूद लोगों ने खास दिलचस्पी के साथ देखा।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at Prerna Sthal on the Parliament premises to pay a floral tribute to Mahatma Jyotiba Phule on his 200th birth anniversary today.
” ANI (@ANI) April 11, 2026
Lok Sabha Speaker Om Birla, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Union Minister Arjun Ram Meghwal, former pic.twitter.com/QexqUVky1Z
इस दिन प्रधानमंत्री महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने संसद पहुंचे थे। उन्होंने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर इस महान समाज सुधारक को नमन किया। साथ ही उनके योगदान को याद करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।
इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री अर्जन राम मेघवाल और राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित थे। सभी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ज्योतिबा फुले के विचारों को सम्मान दिया।
हालांकि प्रधानमंत्री और राहुल गांधी की इस अचानक हुई मुलाकात को लेकर ही सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन इस दृश्य ने संसद के माहौल में एक अलग ही रंग भर दिया।