आज रात के आसमान की ओर देखना मत भूलिए। क्योंकि आज रात एक दुर्लभ ब्रह्मांडीय दृश्य केवल आंखों से देखा जा सकेगा। मिथुन राशि में आज देव गुरु बृहस्पति और दैत्याचार्य शुक्र पास-पास आएंगे। अगर आकाश साफ रहेगा तो आज रात नग्न आंखों से बृहस्पति और शुक्र को एक-दूसरे के पास देखना संभव होगा।
शुक्र का गोचर
8 जून 2026, सोमवार को शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश कर गया है। बृहस्पति पहले से ही मिथुन राशि में है। ये दो ग्रह ऐसी स्थिति में पहुंचेंगे जिससे पृथ्वी से इन्हें एक-दूसरे के पास देखा जा सकेगा। शाम के बाद नग्न आंखों से इन दोनों ग्रहों को आकाश में चमकता हुआ देखा जा सकेगा। यदि आकाश साफ रहेगा तो आज इन दोनों ग्रहों को देखने के लिए टेलीस्कोप की आवश्यकता नहीं है, ऐसा वैज्ञानिक बता रहे हैं।
एक-दूसरे से लाखों किलोमीटर दूर
भले ही पृथ्वी से यह दो ग्रह एक-दूसरे के करीब दिखें, वास्तव में वे एक-दूसरे से कई लाख किलोमीटर दूर स्थित हैं और उल्लेखनीय बात यह है कि प्रारंभ में बृहस्पति और शुक्र को एक-दूसरे के करीब देखा गया, लेकिन बाद में इस परेड में बुध भी शामिल होगा। तब पृथ्वी से इन तीनों ग्रहों को एक साथ देखा जा सकेगा। 15 जून तक ये तीनों ग्रह करीब-करीब एक साथ रहेंगे।
कब और कहाँ देखें ?
भारत के कई क्षेत्रों से 9 जून की रात यह दृश्य देखा जा सकेगा। पश्चिम दिशा की ओर देखकर आप इन दोनों ग्रहों को देख सकते हैं। 11 जून के बाद बृहस्पति और शुक्र के साथ बुध को भी देखा जा सकेगा। भारत के अलावा एशिया, यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका में भी यह दृश्य देखा जा सकेगा।